‹ All Posts
Deepak Pal

2 hours ago · SEBI Registration INH000012856

“ऑर्डर बुक मजबूत, क्या Data Patterns में अगली तेजी बाकी?”

Data Patterns: कमजोर Q2 के बावजूद क्यों आया बड़ा Move? DATAPATTNS Data Patterns (DATAPATTNS) में 9 नवंबर को करीब 9% की तेज़ी देखने को मिली। खास बात यह रही कि कंपनी के Q2 FY27 नतीजे पहली नजर में कमजोर रहे—Revenue करीब 57% YoY घटकर ₹133 करोड़ और PAT करीब 55% घटकर ₹22 करोड़ रहा। इसके बावजूद stock में strong buying आई। बाजार ने इस बार quarterly numbers से ज्यादा future growth और order visibility पर ध्यान दिया। Q2 FY27 में कंपनी को करीब ₹929 करोड़ के नए orders मिले, जो पिछले साल की समान तिमाही से करीब 475% ज्यादा हैं। H1 FY27 में कुल order inflows करीब ₹1,046 करोड़ रहे। कंपनी का order book लगभग ₹1,724 करोड़ रहा, जबकि करीब ₹956 करोड़ के negotiated orders भी pending हैं। कंपनी का management FY27 के लिए अपने 20–25% revenue growth और 35–40% EBITDA margin के guidance पर कायम है। Management को उम्मीद है कि कई defence programmes में milestones आगे बढ़ने और deliveries बढ़ने के साथ H2 FY27, H1 से बेहतर रह सकता है। Data Patterns का मुख्य focus defence electronics, radar, electronic warfare और communication systems जैसे क्षेत्रों पर है। कंपनी larger complete-system defence contracts की opportunity पर भी काम कर रही है। इसके अलावा ST Advanced Composites में acquisition और in-house product development पर investment इसकी capabilities को मजबूत करने की दिशा में कदम हैं। निवेशकों के लिए क्या समझना जरूरी है? Data Patterns की कहानी में अभी Order Book + Order Inflow + H2 Execution सबसे महत्वपूर्ण factors हैं। हालांकि कमजोर Q2 numbers को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आगे stock का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी अपने बड़े order pipeline को कितनी तेजी से revenue और profitability में convert करती है।

#WatchOutFor#StockInNews#MacroViews#EquityResearch#FundamentalViews
29 likes·32 comments