‹ All Posts
Deepak Pal

9th Nov · SEBI Registration INH000012856

“बाजार में हलचल, सही स्टॉक पर रखें नजर।”

आज का मार्केट रिव्यू | 9 नवंबर 2026 भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार सात सत्रों की तेजी के बाद consolidation के बीच हल्की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 करीब 58 अंक यानी 0.23% बढ़कर 25,044.65 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 107 अंक यानी 0.13% बढ़कर 81,106.65 पर रहा। निफ्टी ने आज 25,084 का हाई और 24,839 का लो बनाया। आज किन Stocks में रहा Action? आज SBI Nifty 50 का सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला स्टॉक रहा और करीब 2.56% चढ़ा। इसके अलावा TRENT Trent (+2.02%), Nestle India (+1.91%), NTPC (+1.87%), L&T (+1.82%) और HDFC Bank (+1.70%) में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। PSU Banks में खासा momentum रहा। SBI, PNB और Bank of Baroda जैसे stocks में buying के चलते PSU Bank Index ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं Pharma sector भी मजबूत रहा और Nifty Pharma ने नया high बनाया। दूसरी तरफ Tata Steel (-2.81%), HCL Tech (-2.43%), UltraTech Cement (-1.79%), ITC (-1.64%) और Bajaj Finance (-1.56%) में दबाव देखने को मिला। IT और Metal stocks में profit booking नजर आई। Broad market में Nifty Midcap 100 करीब 0.55% ऊपर रहा, जबकि Smallcap 100 करीब 0.10% बढ़ा। हालांकि market breadth कमजोर रही, जहां NSE पर 1,959 stocks गिरावट में और 1,629 stocks बढ़त में बंद हुए। FII–DII Activity आज की सबसे महत्वपूर्ण बात institutional flows रही। FII/FPI ने ₹20,310.99 करोड़ की खरीद और ₹13,098.77 करोड़ की बिक्री की, जिससे net buying ₹7,212.22 करोड़ रही। वहीं DII ने ₹12,764.97 करोड़ की खरीद और ₹19,937.50 करोड़ की बिक्री की, जिससे net selling ₹7,172.53 करोड़ रही। इससे साफ है कि आज FII की मजबूत buying और DII की aggressive selling आमने-सामने रही। FII inflow बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन DII selling और कमजोर market breadth के कारण short-term volatility बनी रह सकती है। आगे की रणनीति निफ्टी के लिए 25,000 महत्वपूर्ण psychological level है। इसके ऊपर टिके रहने पर bullish momentum कायम रह सकता है। वहीं 24,800–24,700 zone महत्वपूर्ण short-term support रहेगा। लगातार तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर chasing से बचते हुए Buy on Dips की रणनीति बेहतर रह सकती है।

#MacroViews#EquityResearch#TechnicalViews#WatchOutFor#Post-ClosingCommentary
1,048 likes·55 comments