‹ All Posts
Deepak Pal

22 mins ago · SEBI Registration INH000012856

“Trend Strong Hai, Strategy Smart Rakho.”

आज का मार्केट आउटलुक भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें सत्र तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 करीब 1.64% की बढ़त के साथ 24,938.90 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी में 2% से अधिक की तेजी रही। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स ने बाजार की तेजी को मजबूत किया। बाजार के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक संकेत FII की मजबूत खरीदारी रही। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लिक्विडिटी और सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला। हालांकि, दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी के बावजूद भारतीय बाजार ने मजबूती दिखाई। अमेरिकी बाजारों में टेक्नोलॉजी सेक्टर की बिकवाली और बढ़ी हुई ग्लोबल वोलैटिलिटी के कारण आने वाले सत्रों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। क्रूड ऑयल की नरमी भारत के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इससे महंगाई, आयात बिल और कॉरपोरेट मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है। वहीं India VIX में तेजी यह संकेत दे रही है कि बाजार में शॉर्ट-टर्म volatility बढ़ी हुई है। तकनीकी नजरिया निफ्टी के लिए 24,500–24,600 का जोन महत्वपूर्ण सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इस जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड सकारात्मक माना जाएगा। ऊपर की तरफ 25,000 एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक resistance है। यदि निफ्टी 25,000 के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो आगे की तेजी के लिए नया momentum बन सकता है। बैंक निफ्टी में 58,500–58,700 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन है। इसके ऊपर बने रहने पर 59,000 के स्तर के ऊपर नई तेजी देखने को मिल सकती है। आज की रणनीति कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड Bullish है, लेकिन लगातार तेजी के बाद बाजार थोड़ा overextended भी नजर आ रहा है। इसलिए ऊंचे स्तरों पर जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय Buy on Dips की रणनीति बेहतर रहेगी। ग्लोबल संकेतों और VIX को देखते हुए ट्रेडिंग में उचित stop-loss रखना जरूरी होगा। Market Bias: Bullish Strategy: Buy on Dips Nifty Support: 24,500–24,600 Nifty Resistance: 25,000 RELIANCE

#WatchOutFor#MacroViews#EquityResearch#TechnicalViews#Post-ClosingCommentary
4 likes·4 comments