Day 1 | Mr. Market आपका Bussiness Partner है,Boss नहीं।
Investment Series-01 Day 1 | Mr. Market आपका Bussiness Partner है,Boss नहीं। Benjamin Graham ने Investing की दुनिया को एक ऐसा Concept दिया जिसे अगर कोई Investor सच में समझ ले तो उसके आधे Decision अपने आप बेहतर हो जाते हैं। उन्होंने एक काल्पनिक किरदार बनाया- Mr. Market. सोचिए $RELIANCE आपका एक Business Partner है। हर सुबह वह आपके दरवाज़े पर आता है और आपके Business की एक नई कीमत बताता है। कभी बिना किसी वजह के बहुत उत्साहित होकर कहता है, "आज मैं तुम्हारा हिस्सा बहुत महँगे दाम पर खरीदूँगा।" और अगले ही दिन डरकर वही हिस्सा बहुत सस्ते दाम पर बेचने को तैयार हो जाता है। ध्यान दीजिए... Business नहीं बदला। सिर्फ़ उसके Emotion बदले हैं। यही रोज़ Stock Market में होता है। Market आपको Information कम और Emotion ज़्यादा दिखाता है। Screen पर चलती हुई Price देखकर हमारा दिमाग़ मान लेता है कि Price ही Reality है। जबकि Reality Business के अंदर होती है, स्क्रीन पर नहीं। यहीं से एक सफल Investor और एक सामान्य Investor के बीच का फर्क शुरू होता है। सामान्य Investor, Market की कीमत देखकर अपना Opinion बनाता है। सफल Investor, अपना Opinion बनाकर Market की कीमत का इस्तेमाल करता है। याद रखिए... Mr. Market आपको रोज़ Price देने आता है, Advice देने नहीं। जिस दिन आपने Price को Information की तरह देखना शुरू कर दिया Confirmation की तरह नहीं...उसी दिन आपके Decision बदलने शुरू हो जाएँगे। Investing का पहला Rule यही है- Market को Follow मत करो, Market को Use करो।

















