‹ All Posts
DEEPAK PAL

23rd Jun · SEBI-Registered Analyst

## मानसून ने दी समय से पहले दस्तक! El Niño का डर कम, क्या FMCG Stocks में शुरू हो सकती है नई तेजी?

जहां कुछ महीने पहले तक बाजार El Niño और कमजोर बारिश की आशंका से चिंतित था, वहीं अब समय से पहले और मजबूत मानसून ने तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। अच्छी बारिश सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि FMCG कंपनियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी मानी जाती है। क्यों महत्वपूर्ण है जल्दी आया मानसून? बेहतर बुवाई (Sowing Activity) किसानों की आय में सुधार ग्रामीण मांग (Rural Demand) में तेजी खाद्य महंगाई पर नियंत्रण उपभोक्ता खर्च बढ़ने की संभावना भारत की लगभग आधी FMCG खपत सीधे या परोक्ष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। ऐसे में मजबूत मानसून FMCG सेक्टर के लिए बड़ा Growth Trigger बन सकता है। ##किन FMCG शेयरों को मिल सकता है फायदा? $HINDUNILVR (HUL) $DABUR $ITC $GODREJCP $BRITANNIA $NESTLEIND ##लेकिन एक जोखिम अभी भी बाकी है El Niño का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अगर मानसून की रफ्तार आगे चलकर कमजोर पड़ती है, तो बाजार की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल शुरुआती संकेत FMCG सेक्टर के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। Market View:: जब गांवों में पैसा आता है, तो FMCG कंपनियों की बिक्री बढ़ती है।

#FundamentalViews#WatchOutFor#MacroViews#TrendingSectors#SectorBreakouts
609 likes·78 comments