‹ All Posts
DEEPAK PAL

12th Aug · SEBI-Registered Analyst

LEADERSHIP CHANGE.------>₹63,000 करोड़ की Market Value साफ! Tata Group में Leadership Change ने मचाई हलचल — क्या Investors को डरना चाहिए?

आज Tata Group के stocks में अचानक selling देखने को मिली और लगभग ₹63,000 करोड़ की combined market value एक घंटे के अंदर कम हो गई। इस गिरावट का trigger कोई खराब quarterly result नहीं था। Trigger था Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran का leadership transition announcement. Chandrasekaran ने कहा है कि वे अपना मौजूदा term पूरा करेंगे, लेकिन 20 February 2027 के बाद Tata Sons Chairman के रूप में reappointment नहीं मांगेंगे। ------>आखिर हुआ क्या? N. Chandrasekaran ने 2017 में Tata Sons की कमान संभाली थी। लगभग एक दशक बाद उनका exit announcement Tata Group के लिए एक बड़ा leadership transition है। Market reaction तुरंत आया: • $TCS में करीब 5% तक गिरावट • !Tata Motors में कमजोरी • !Tata Steel में selling • !Tejas Networks में गिरावट • !Tata Elxsi और Tata Communications भी दबाव में कई बड़े Tata stocks में गिरावट के कारण group की listed companies की combined market value में करीब ₹63,000 करोड़ की कमी आई। ##Market इतना Nervous क्यों हुआ? सबसे बड़ा सवाल है: Chandrasekaran के बाद कौन? अभी immediate successor का नाम सामने नहीं आया है। और यही uncertainty investors को परेशान कर रही है। ##क्या Tata Group में ऐसा पहले भी हुआ है? हाँ — और इतिहास काफी important है। 2016 में Cyrus Mistry को Tata Sons Chairman के पद से अचानक हटाया गया था। इसके बाद Tata Group और Tata Trusts के बीच बड़ा public corporate governance dispute हुआ। Ratan Tata ने interim Chairman के रूप में वापस जिम्मेदारी संभाली और बाद में N. Chandrasekaran को 2017 में Chairman बनाया गया। इस episode ने Tata Group की leadership transition को पहले भी headlines में ला दिया था। Reuters ने भी 2026 की current situation को 2016 के Tata Trusts–Tata Sons conflict की याद दिलाने वाला बताया है। ------->लेकिन एक Positive Point भी है Chandrasekaran आज ही Tata Group छोड़ नहीं रहे हैं। उनका current term February 2027 तक है। इसका मतलब Tata Group के पास succession planning के लिए समय है। इसलिए आज की market reaction को panic signal के बजाय एक major governance transition की initial reaction के रूप में देखना ज्यादा उचित है।

#FundamentalViews#StockInNews#WatchOutFor#TrendingSectors
1,145 likes·47 comments