"गिरावट के बाद बाजार सपोर्ट पर खड़ा, आज राहत की सांस या फिर नई परीक्षा?" 📈📉
कैसा रह सकता है आज का बाजार?
कल की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय बाजार में सावधानी भरी शुरुआत देखने को मिल सकती है। Gift Nifty सपाट से हल्के पॉजिटिव संकेत दे रहा है, जिससे Nifty में फ्लैट से मामूली बढ़त के साथ ओपनिंग की संभावना है।
हालांकि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, जियोपॉलिटिकल तनाव और वैश्विक अनिश्चितता अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

















