SEBI का CAS में बड़ा बदलाव! जानिए कैसे मिल सकता है फायदा !
Expiry पर अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से मिलेगी राहत? जानिए नए नियम, टाइमिंग और ट्रेडर्स के लिए इसका मतलब।
SEBI ने शेयर बाजार के Closing Auction Session (CAS) के नियमों में बदलाव किए हैं। यह फैसला ट्रेडर्स की चिंताओं और बाजार में एक्सपायरी के समय होने वाले तेज उतार-चढ़ाव के बाद आया है।
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि F&O एक्सपायरी के सेटलमेंट प्राइस के लिए पिछले 30 मिनट का VWAP तरीका वापस लाया गया है। नए नियम 7 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
1. CAS क्या है?
CAS यानी Closing Auction Session — बाजार बंद होने के समय शेयरों की क्लोजिंग प्राइस तय करने की एक विशेष प्रक्रिया।
इसका उद्देश्य बाजार में पारदर्शी तरीके से क्लोजिंग प्राइस तय करना और खरीदारों व विक्रेताओं के ऑर्डर को व्यवस्थित तरीके से मैच करना है।
2. SEBI ने क्या बदलाव किए?
पहला बदलाव: F&O एक्सपायरी सेटलमेंट
अब एक्सपायरी वाले इंडेक्स और स्टॉक डेरिवेटिव्स का सेटलमेंट प्राइस दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक के VWAP के आधार पर तय होगा।
VWAP का मतलब है Volume Weighted Average Price — यानी ट्रेडिंग वॉल्यूम को ध्यान में रखकर निकाली गई औसत कीमत।
दूसरा बदलाव: CAS की नई टाइमिंग
CAS का समय: दोपहर 3:30 से 3:40 बजे
3:31 से 3:36 बजे तक मार्केट और लिमिट, दोनों तरह के ऑर्डर दिए जा सकेंगे।
इसके बाद केवल लिमिट ऑर्डर स्वीकार होंगे।
ऑर्डर एंट्री विंडो 3:38 से 3:40 बजे के बीच किसी भी समय बंद हो सकती है।
एक्सपायरी वाले दिन एक्सपायर हो रहे इंडेक्स डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग 3:30 बजे बंद होगी, जबकि स्टॉक डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग 3:45 बजे तक जारी रहेगी।
--->ट्रेडर्स और निवेशक कैसे फायदा उठा सकते हैं?
1. Expiry Trading में बेहतर प्लानिंग
सेटलमेंट के लिए पिछले 30 मिनट का VWAP वापस आने से ट्रेडर्स को कीमत का एक अधिक व्यवस्थित रेफरेंस मिलेगा। इससे अचानक होने वाली क्लोजिंग मूवमेंट के जोखिम को समझने में मदद मिल सकती है।
2. आखिरी मिनट की ट्रेडिंग में सावधानी
CAS के दौरान मार्केट ऑर्डर देने की अनुमति सीमित समय तक होगी। इसलिए ट्रेडर्स को अपनी एंट्री और एग्जिट पहले से प्लान करनी चाहिए। लिमिट ऑर्डर इस्तेमाल करने से मनचाही कीमत पर या उससे बेहतर कीमत पर ट्रेड करने की शर्त रखी जा सकती है, हालांकि ऑर्डर पूरा होना सुनिश्चित नहीं है।
FOCUS STOCKS-



















