"लगातार छह दिन गिरावट के बाद आज Stock Market में रिकवरी की उम्मीद, Gift Nifty से मजबूत शुरुआत के संकेत"
मार्केट सेंटिमेंट और आउटलुक
लगातार छह दिन की गिरावट के बाद Sensex और Nifty आज हरे निशान के साथ खुलने की उम्मीद है, सात महीने के सबसे खराब सप्ताह के बाद बाजार में बाउंस-बैक की संभावना है। GIFT Nifty 100 अंक से ज्यादा ऊपर चल रहा है और इससे आज की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह की बिकवाली की बड़ी वजह थी—डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्रांडेड ड्रग्स पर 100% टैरिफ, H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी ( IT सेक्टर पर असर) और कमजोर, ग्लोबल संकेत। FIIs लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे कमजोरी और बढ़ी है। Nifty के लिए सपोर्ट 24,400–24,350 और रेसिस्टेंस 24,900–25,000 पर है.
स्टॉक्स इन न्यूज़ और एक्शन
Tata Motors – नए CEO और CFO के नियुक्ति के चलते ख़ास फोकस।
Oil India – Andaman में नया नेचुरल गैस डिस्कवरी, टेस्ट चलते हैं।
Jindal Steel – Angul प्लांट में विस्तार से उत्पादकता दोगुनी होने की खबर।
Alkem Laboratories – 1 अक्टूबर से नया बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट।
Shriram Finance – सब्सिडियरी में नया निवेश, पूंजी सशक्तिकरण।
NTPC, HDFC Bank, LIC, BEL, Waaree Energies, Hindustan Unilever, Amanta Healthcare, Ceigall India, Azad Engineering, Lemon Tree Hotels, Godrej Agrovet, BEML, VIP Industries, PG Electroplast, Zaggle, Tata Motors – ये स्टॉक्स आज इन सेक्टर या कॉर्पोरेट खबरों के कारण फोकस में रहेंगे.
#Today’sTradingSetup#WatchOutFor#TechnicalViews#Pre-OpeningCommentary#HiddenGems