‹ All Posts
DEEPAK PAL

1 hour ago · SEBI Registration INH000012856

ZETWERK IPO: ₹5,012 करोड़ का इश्यू — क्या लगाना चाहिए दांव?

Manufacturing और Green Energy की ग्रोथ स्टोरी, लेकिन कंपनी अभी घाटे में! जानिए IPO की कीमत, बिजनेस मॉडल, फाइनेंशियल्स और बड़े जोखिम। भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई-चेन सेक्टर की ग्रोथ के बीच Zetwerk Manufacturing Businesses अपना IPO लेकर आई है। कंपनी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, एनर्जी इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है। 1. ZETWERK IPO: IMPORTANT DETAILS विवरण जानकारी IPO का कुल साइज ₹5,012.33 करोड़ Price Band ₹143–₹151 प्रति शेयर Fresh Issue ₹2,830 करोड़ Offer for Sale (OFS) ₹2,182.33 करोड़ Lot Size 99 शेयर न्यूनतम निवेश ₹14,949 IPO खुलने की तारीख 15 अक्टूबर 2026 अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 संभावित Listing 23 अक्टूबर 2026 ---> ZETWERK आखिर करती क्या है? Zetwerk एक टेक्नोलॉजी-आधारित B2B मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है। यह कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, सप्लायर नेटवर्क और तैयार औद्योगिक उत्पादों की सप्लाई से जोड़ती है। इसके बिजनेस में खुद की फैक्ट्रियां और थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरर्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के प्रमुख बिजनेस क्षेत्र: Energy: विंड टर्बाइन कंपोनेंट्स, सोलर इक्विपमेंट और ट्रांसफॉर्मर्स। Precision Manufacturing: इलेक्ट्रॉनिक्स, EV कंपोनेंट्स, एयरोस्पेस और डिफेंस से जुड़े उत्पाद। Capital Goods: इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और इंजीनियरिंग उत्पाद। Supply Chain: औद्योगिक कच्चे माल और प्रोडक्ट्स की सोर्सिंग। कंपनी के ग्राहकों में Siemens Gamesa, Acer India, Indian Air Force और NTPC Renewable Energy जैसे नाम शामिल हैं। ---->FINAL VERDICT: APPLY करें या नहीं? Zetwerk के पक्ष में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग अवसर, बड़े कॉर्पोरेट ग्राहक और Energy व Precision Manufacturing जैसे क्षेत्रों में मौजूद संभावनाएं हैं। दूसरी ओर, घाटा, कम मार्जिन, नकारात्मक ऑपरेटिंग कैश फ्लो और बढ़ता कर्ज महत्वपूर्ण जोखिम हैं। निष्कर्ष: Zetwerk एक संभावित लॉन्ग-टर्म मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ स्टोरी है, लेकिन अभी इसे मुनाफा देने वाली स्थापित कंपनी की तरह देखना सही नहीं होगा। IPO में निवेश से पहले वैल्यूएशन, वित्तीय स्थिति और अपने जोखिम सहने की क्षमता का मूल्यांकन करें।

#FundamentalViews#IPO#TrendingSectors#PersonalFinance#WatchOutFor
26 likes·26 comments