‹ All Posts
Mohammed Shoaib

2nd Mar 2025 · SEBI-Registered Analyst

FII बिकवाली से घबराने की ज़रूरत नहीं – एक फ़ंडामेंटल इन्वेस्टर की सोच (Part 1)

मार्केट गिरते ही घबराहट बढ़ गई है। अब सिर्फ़ ट्रेडर्स ही नहीं, बल्कि वे लोग भी डरने लगे हैं जो खुद को लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर (5-10 साल के लिए) कहते थे। वजह? जो एक्सपर्ट्स पहले बुलिश थे, वही अब बियर मार्केट और हाई वैल्यूएशन की बातें कर रहे हैं! असल में, ज़्यादातर एनालिस्ट भीड़ के साथ चलते हैं। वे हमेशा मार्केट के बीच में रहना चाहते हैं ताकि गलत साबित होने का डर न रहे। लेकिन इस अप्रोच से आप कभी मार्केट को बीट नहीं कर सकते, क्योंकि आप उसी को फॉलो कर रहे हैं! मैंने हमेशा दूसरों के अनुमान और प्राइस मूवमेंट को इग्नोर किया है। मेरा फोकस हमेशा कंपनी के फ़ंडामेंटल्स और ग्रोथ स्टोरी पर रहा है। और अब तक ये अप्रोच सही साबित हुई है! अब सवाल ये है कि क्या FII की बिकवाली से घबराना चाहिए? ❌ बिल्कुल नहीं।

#WatchOutFor#FundamentalViews#MacroViews#PsychologyofMoney#EquityResearch
120 likes·54 comments