‹ All Posts
VIJAY KUMAR GUPTA

8th May · SEBI-Registered Analyst

BSE
नतीजों से पहले BSE Ltd का शेयर NSE पर ₹128.90 यानी 3.35% की बढ़त के साथ ₹3,981 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 34.91% चढ़ा है। 1 साल के दौरान इसमें 79.53% की तेजी आई है। वहीं, बीते 5 साल में इसने 5,004% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपये है। BSE का बिजनेस BSE Ltd एक स्टॉक एक्सचेंज है, जहां शेयर, बॉन्ड और डेरिवेटिव्स की खरीद-बिक्री होती है। कंपनी एक मजबूत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म चलाती है, जहां निवेशक और ट्रेडर्स सौदे करते हैं। यह कंपनियों को अपने शेयर लिस्ट करने की सुविधा देती है, ताकि वे बाजार से पूंजी जुटा सकें। BSE मार्केट डेटा और इंडेक्स सेवाएं भी देता है, जिसमें सेंसेक्स जैसे प्रमुख इंडेक्स शामिल हैं। इसके साथ ही यह क्लियरिंग और सेटलमेंट से जुड़ी सेवाएं भी प्रदान करता है, जिससे ट्रेड सुरक्षित तरीके से पूरे होते हैं। कंपनी SME प्लेटफॉर्म के जरिए छोटी और मिड साइज कंपनियों को भी बाजार से फंड जुटाने का मौका देती है। Q4 Results: चार गुना बढ़ा शराब-इथेनॉल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

#StockInNews#WatchOutFor#Today’sTradingSetup#PsychologyofMoney#EquityResearch
534 likes·75 comments