‹ All Posts
DEEPAK PAL

1 hour ago · SEBI Registration INH000012856

Nestlé India पर दबाव! FSSAI की कार्रवाई!

3 अलग-अलग adjudication cases शुरू किए हैं। CLSA ने भी इस regulatory development को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि Milk & Nutrition products Nestlé India की sales का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हैं और Nutrition segment profitability में इससे भी बड़ा योगदान देता है। --->FSSAI ने क्या पाया? Regulatory action मुख्य रूप से तीन मामलों से जुड़ा है। 1. NAN Excella Pro Stage 1 इस product के promotional material में: • “5 HMOs” • “Whey Protein” से जुड़े claims को लेकर FSSAI ने सवाल उठाए। 2. Lactogen Pro 1 इसमें Whey Protein को “easy to digest” बताने वाले claim पर regulatory objection आया। FSSAI के अनुसार ये promotional claims Foods for Infant Nutrition Regulations, 2020 के तहत restrictions के दायरे में आते हैं। ---->तीसरा मामला और भी महत्वपूर्ण एक follow-up formula के sample में laboratory testing के दौरान Biotin content prescribed requirement के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद sample की re-analysis भी कराई गई, जिसमें referral laboratory ने भी इसे prescribed Biotin requirement के संबंध में non-conforming पाया। ---->estlé India का क्या कहना है? Nestlé India ने कहा है कि उसके products सभी applicable regulations के compliant हैं। कंपनी के अनुसार NAN Excella Pro और Lactogen Pro के labels को FSSAI expert committee ने approve किया था और company ने authorities को detailed response भी दिया है। Nestlé ने यह भी कहा कि संबंधित statements factual हैं और scientific literature द्वारा supported हैं। ---->CLSA की चिंता क्यों महत्वपूर्ण है? यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि Nestlé India के लिए Milk & Nutrition एक बड़ा business segment है। FY26 में Milk & Nutrition products ने कंपनी की product sales का लगभग एक-तिहाई हिस्सा contribute किया। यानी regulatory scrutiny सिर्फ sentiment issue नहीं है—investors के लिए यह एक महत्वपूर्ण business vertical से जुड़ा हुआ है। ---->Bottom Line Nestlé India के लिए FSSAI action एक महत्वपूर्ण regulatory overhang बन गया है।

#StockInNews#WatchOutFor#TrendingSectors#FundamentalViews